बिहार में 211 डिग्री कॉलेजों का CM सम्राट चौधरी ने किया महा-लोकार्पण, विक्रमशिला सेतु पर बड़ी घोषणा

Share

भागलपुर। बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बुधवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री ने भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के काशील गांव से राज्यभर के 211 डिग्री कॉलेजों का वर्चुअल माध्यम से महा-लोकार्पण किया और उन्हें जनता को समर्पित किया।

स्थानीय कॉलेज का भी उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर काशील गांव में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का भी उद्घाटन किया। इससे गोराडीह सहित आसपास के कई गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

छात्राओं के लिए ‘पिंक बस’ सेवा

महिला सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 6 विशेष ‘पिंक बसों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

विक्रमशिला सेतु पर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित विक्रमशिला सेतु को लेकर घोषणा की कि 30 नवंबर 2026 से इस पर आम लोगों के लिए परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक शुभानंद मुकेश भी समारोह में शामिल हुए।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

नए कॉलेज के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों, खासकर बेटियों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031