बिहार प्रदेश कांग्रेस ने लगाया आरोप, लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा

Share

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के गेट के सामने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राजग सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के जनादेश का सम्मान करने के बजाय सत्ता में बने रहने के लिए तरह-तरह की साजिशें रची जा रही हैं।

राजेश राम ने हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के वोट न दे पाने की स्थिति को उन्होंने एक सोची-समझी साजिश और लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

राजेश राम ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का एक ही ‘स्टाइल’ बन चुका है चुनी हुई सरकारों को गिराना और विपक्ष के विधायकों को तोड़ना। उन्होंने एकनाथ शिंदे प्रकरण और गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जहां भी सत्ता में होती है, वहां इसी तरह के हथकंडे अपनाती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों और जिला प्रशासन का उपयोग कर कांग्रेस विधायकों पर दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि विधायकों को डराने, धमकाने और यहां तक कि ‘हाउस अरेस्ट’ जैसी स्थिति में रखने की कोशिश की गई ताकि वे वोट न दे सकें।

राजेश राम ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोपरि होता है, लेकिन एनडीए सरकार की नीतियाँ लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली हैं। कांग्रेस पार्टी इस तरह की जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है और आगे भी जनता की आवाज़ उठाती रहेगी।

राजेश राम ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इन दमनकारी नीतियों के सामने झुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितना भी दबाव बना ले, हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उनके इस ‘अलोकतांत्रिक स्टाइल’ का डटकर मुकाबला करेंगे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने एनडीए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, मीडिया चेयरमेन राजेश राठौड़, कुमार आशीष, मिन्नत रहमानी, चन्द्र प्रकाश सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, राजीव मेहता, मनोज शर्मा, पंकज यादव, शशि भूषण पंडित, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, कमल कमलेश, संजीव कर्मवीर, विमलेश तिवारी, उदय शंकर पटेल, रंजीत कुमार,, मृणाल अनामय, मंजीत आनन्द साहू, उमेश कुमार राम,रंजीत यादव,गोरख राम, डा अमन कुमार, निशांत करपटने, नदीम अख्तर, विशाल यादव, अहमद रजा, शलिग्राम शर्मा, अशोक पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930