बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला समेत दो मासूम बच्चों की हत्या, घर में मिले तीनों के शव

Share

मुजफ्फरपुर, 28 अप्रैल। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ के पास सोमवार देर रात 30 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर के एक कमरे में बेड पर पड़े मिले।

पति के लौटने पर खुला घटना का राज

मृतका रीता देवी के पति मिठाई लाल शाह, जो कैटरिंग का काम करते हैं, सोमवार रात बारात में गए हुए थे। देर रात करीब 3:30 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह अंदर पहुंचने पर उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों के शव देखे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

गला घोंटकर हत्या की आशंका

घटनास्थल पर एक रस्सी भी मिली है। परिजनों का आरोप है कि उसी रस्सी से तीनों का गला घोंटकर हत्या की गई।

दो अन्य बच्चे बाल-बाल बचे

परिवार के चार बच्चों में से दो छोटे बच्चे मां के साथ कमरे में थे, जबकि दो अन्य बच्चे दादी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

मृतका की सास ने गांव के कुछ रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930