Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के नवादा में जिला सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज की संदिग्ध मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नवादा। नवादा की जिला जज शिल्पी सोनी राज के निधन होने की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। आधिकारिक सूचना आना अभी बाकी है। इस तरह की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है ।नवादा स्थित सरकारी आवास में तबीयत बिगड़ने के बाद नवादा धर्मशीला देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। इस दुखद घटना से लोग अचंभित है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह जब उनके आवास में प्रवेश किया तो वह सोफे पर अचेत अवस्था में झुकी हुई पाई गई। उन्हें तत्काल नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में दाखिल कराया गया ।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की घटना के बाद जिला प्रशासन में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवादा के जिला अधिकारी रवि प्रकाश तथा एसपी अभिनव धीमान स्वयं धर्मशिला अस्पताल में कैंप कर रहे हैं ।जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन बहने व दो भाई है। उनकी बहन पटना से नवादा के लिए चल चुकी है ।स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने फोरेंसिक टीम से जांच करने शुरू कर दी है ।उनके आवास को भी जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया है ।उनका पोस्टमार्टम भी पटना में विशेषज्ञों के निगरानी में कराया जाएगा ।ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की खबर नवादा में आज की तरफ फैल गई ।

सैकड़ो अधिवक्ता व प्रशासनिक अधिकारी धर्मशिला अस्पताल में जुटे हुए हैं। सैकड़ों अधिवक्ता तथा नवादा वासी इस सच्चाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर मौत का कारण क्या है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930