Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के अररिया में एसबीआई एटीएम मशीन को काटकर लाखों की चोरी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया। जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ नाथपुर शाखा के बगल में लगे एटीएम मशीन को शातिराना तरीके अज्ञात चोरों द्वारा काटकर करीबन 18 लाख से ज्यादा रुपये की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत नरपतगंज पुलिस ने मामले में छानबीन की। सुबह बैंक के मैनेजर ने आकर सीसीटीवी फुटेज आदि का जांच किया हालांकि चोरों ने एटीएम मशीन के बाहर तथा अंदर वाली कैमरा पर कलर स्प्रे कर कैमरा को नाकाम कर दिया था।

जानकारी के अनुसार एटीएम मशीन से करीब 18 लाख से ज्यादा की भीषण चोरी की घटना होने की बात कही जा रही है। नाथपुर एसबीआई शाखा बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम मशीन में पैसे डालने का काम एजेंसी करती है। एजेंसी द्वारा जांच करने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने की चोरी की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस संदर्भ में फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साह ने बताया कि अभी तक मामले में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना की उद्वेदन करने की बात कही।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930