बांग्लादेश में नई सरकार के गठन पर भारत की मौजूदगी, शपथ समारोह में भाग लेने ढाका पहुंचे ओम बिरला

Share

नई दिल्ली। बांग्लादेश में नई चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को ढाका पहुंच गए। यहां हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने उनका का स्वागत किया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा पर इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक अहम पल है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगा।

उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया के अन्य देशों के नेता भी ढाका पहुंच रहे हैं। मुख्य सलाहकार यूनुस के न्योते पर मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंका एवं नेपाल और कुछ दूसरे देशों के विदेश मंत्रियों समेत कई बड़े विदेशी मेहमान भी समारोह में शामिल होने के लिए ढाका पहुंच रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31