बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा का जनसंपर्क अभियान तेज, लोगों से किया सीधा संवाद

Share

पटना, 16 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

मॉर्निंग वॉक से शुरू हुआ जनसंपर्क

नीरज सिन्हा ने अपने अभियान की शुरुआत सुबह वार्ड-21 स्थित श्रीकृष्णापुरी पार्क से की, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से मुलाकात कर संवाद किया। इसके बाद श्रीकृष्णापुरी के महल क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव साझा किए और भाजपा के प्रति अपना समर्थन जताया।

मंदिरों और मोहल्लों में किया संपर्क

जनसंपर्क अभियान के तहत नीरज सिन्हा अशोक राजपथ स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वार्ड-37 के नटराज गली, अशोक राजपथ, गोला रोड, बजाजा, दलदली, आईएमए हॉल, द्वारिकानाथ लेन और सालिमपुर अहरा सहित कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।

बाजारों में भी पहुंचा अभियान

अभियान के दौरान जंक्शन मंडल के बाकरगंज रोड और आसपास के क्षेत्रों के अलावा कदमकुआं मंडल के उमा सिनेमा हॉल, दलदली रोड, बजाजा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, कला मंच, ठाकुरबाड़ी रोड, चूड़ी मार्केट और पार्क रोड में भी लोगों से संवाद किया गया।

इस दौरान पार्षद संजीव आनंद, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

जनता के समर्थन का किया दावा

नीरज कुमार सिन्हा ने दावा किया कि उनके जनसंपर्क अभियान को बांकीपुर की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का स्नेह और विश्वास उन्हें लगातार मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उपचुनाव में बांकीपुर की जनता कमल के पक्ष में मतदान कर भाजपा को विजय दिलाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31