Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंगाल में प्रचंड जीत के बाद कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, मां काली का लिया आशीर्वाद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली, 05 मई — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद लिया।

“मिनी बंगाल” में हुआ भव्य स्वागत

चितरंजन पार्क, जिसे “मिनी बंगाल” के नाम से जाना जाता है, वहां स्थानीय लोगों ने नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। शंख ध्वनि के बीच पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा संपन्न हुई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेताओं की मौजूदगी

इस दौरान उनके साथ बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

क्या बोले भाजपा अध्यक्ष?

मंदिर में पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत उन सभी राज्यों के लोगों को बधाई दी, जहां हाल ही में चुनाव हुए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की संस्कृति और विरासत को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उन्होंने सभी राज्यों में शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930