फिल्म ‘एसवीसी 63’ के लिए सलमान खान ने बदला लुक, भाई सोहेल के शो में किया 16 किलो वजन कम करने का खुलासा

Share

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार खुलासा कर दिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक की काफी चर्चा हो रही थी। अब अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘एसवीसी 63’ के लिए 16 किलो वजन कम किया है।

रियलिटी शो में सलमान ने किया खुलासा

सलमान खान यह खुलासा अपने भाई सोहेल खान के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में पहुंचे दौरान किया। शो में सलमान अपने भाई का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।

बातचीत के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में सोहेल के वजन कम करने की तारीफ की। सोहेल ने बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। इस पर सलमान ने कहा, “मैंने 16 किलो वजन घटाया है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया लुक

सलमान खान के नए फिटनेस लुक की तस्वीरें और वीडियो पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अभिनेता लगातार जिम से जुड़े अपडेट शेयर करते रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया है।

उनके बदले हुए अंदाज को देखकर प्रशंसक पहले से ही अनुमान लगा रहे थे कि यह बदलाव किसी नई फिल्म की तैयारी के लिए है।

‘एसवीसी 63’ के लिए कर रहे हैं तैयारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एसवीसी 63’ की तैयारी में जुटे हैं।

इस फिल्म में सलमान पहली बार दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं और इसे भारतीय सिनेमा की बड़ी परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है।

ईद 2027 पर रिलीज हो सकती है फिल्म

बताया जा रहा है कि ‘एसवीसी 63’ को ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930