पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज रांची में, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगा आयोजन

Share

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की अहम बैठक रांची में आयोजित की जा रही है। बैठक सुबह 10:30 बजे होटल रेडिशन ब्लू में शुरू होगी। इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे

बुधवार देर रात 10:15 बजे गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम हेमंत सोरेन करेंगे 1.36 लाख करोड़ की मांग

बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोल कंपनियों से बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये और राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग उठाएंगे। उनके साथ मंत्री राधाकृष्ण किशोर और दीपक बिरुवा भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

VVIPs का जमावड़ा, 70 प्रतिनिधि होंगे शामिल

बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी शामिल हो रहे हैं। सभी मेहमानों को होटल रेडिशन ब्लू में ठहराया गया है। बैठक में कुल 70 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

20 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मंथन

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में कुल 20 प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें शामिल हैं:

  • गांवों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाना
  • बिजली वितरण प्रणाली में घाटे को कम करना
  • अर्बन मास्टर प्लान
  • जलाशयों से संबंधित विवाद
  • यौन अपराधों की जांच प्रक्रिया
  • बोर्ड और निगमों की परिसंपत्तियों व देनदारियों का बंटवारा
  • खनिजों की नीलामी
  • स्कूलों में ड्रॉपआउट दर में कमी
  • सहकार से समृद्धि योजना

बैठक के बाद आज ही लौटेंगे अमित शाह

सूत्रों के अनुसार बैठक समाप्त होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह आज ही शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30