पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का विपक्ष पर प्रहार: कांग्रेस के हाथ में बेवफाई का खंजर

Share

प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सर्किट हाउस में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि बांग्लादेश के जिहादियों की फसादी सनक बांग्लादेश की बर्बादी की इबारत लिख रही है। कांग्रेस, सपा और कुछ सियासी दल अपने पराजय के प्रमाणपत्रों की पेटी का प्रदर्शन करते हुए, चुनावी मैदान में रणबांकुरी की जगह रणछोर बहादुरी की प्रतिस्पर्धा और पराक्रम में जुटे हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा दशकों के राजनैतिक असहिष्णुता और अस्पृश्यता के दुराग्रह पूर्ण दौर को दरकिनार कर सुशासन, स्थायित्व और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बन गयी है। इसी संकल्प से सिद्धि की सोच से दुनिया भर के संकट-कंटक के दौर के बीच आज भारत सुशासन, सनातन और समावेशी सशक्तिकरण के ’अमृत काल’ का गौरवपूर्ण गवाह बना है।

श्री नकवी ने कहा कि विपक्षी कुनबे का कुंठित कारवाँ इस संकल्प को सिद्धि साबित करने वाली तपस्या की ताकत और परिश्रम के परिणाम से सबक-संदेश लेने के बजाय कुंठा, कटुता, कोलाहल के कबाड़खाने में कैद होता जा रहा है। भय-भ्रम के भौकाल से प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने का झक्की झकमारी झुंड, चुनावी मैदान में झटके पर झटका झेल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, सपा सहित कुछ राजनैतिक दल बिना जनाधार के जागीरदारी के जुगाड़ में पराजय की प्रयोगशाला बनते जा रहें है। सत्तालोलुप सुल्तानों की संवैधानिक संस्थानों की सामन्ती लिन्चिंग की सनक उनका सियासी सूपड़ा साफ कर रही है। भाजपा के विजय की गिनती ने सामन्ती सियासत और विरासत का गणित बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तपस्या की ताकत और परिश्रम के परिणाम को किसी जन्तर-मन्तर से छूमंतर नहीं किया जा सकता। वोट चोरी के फुके हाइड्रोजन बम और एस.आई.आर के हुड़दंगी हंगामे की खुड़पैची विरासत और खुराफाती सियासत वाले जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर सुशासन के चक्रवाती तूफ़ान में चारों खाने चित्त होता जा रहा है।

नकवी ने कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर सियासी सफर कर रहे दलों को समझना चाहिए कि ’कांग्रेस की जमीन जरूर बंजर है। फिर भी उसके हाथ में बेवफाई का खंजर है’, सावधानी हटी दुर्घटना घटी। कांग्रेस डायनेस्टी के डिफॉल्टर डपोरशंखों का डूबता जहाज है। इतिहास गवाह है कि जनाधार में ज़ीरो, अंहकार में हीरो आज भी कांग्रेस परिवार को पावर नहीं तो दूसरों के लिए परेशानी का टावर खड़ा करने के मिजाज और रिवाज को बढ़ाने वाले है।

पूर्व मंत्री नकवी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश में जुल्म-जुर्म के जल्लादी-जिहादी जानवरों के जंगल का जमींदोज होना मुल्क, मानवता और किसी भी मजहब को महफूज और मजबूत रखने के लिए जरूरी है। कहा कि बांग्लादेश में चल रही अल्पसंख्यकों के साथ अराजकता और अपराध, मानवीय मूल्यों के कत्लेआम की पराकाष्ठा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930