Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुण्यतिथि पर रांची में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, राज्यपाल-मुख्यमंत्री शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका में उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने गांधीजी के प्रिय भजन एवं रामधुन प्रस्तुत किए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित गणमान्य लोग राष्ट्रपिता के भजनों की आत्मीयता में मंत्रमुग्ध नजर आए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस मौके पर कहा कि आज हम सभी महात्मा गांधी को याद कर रहे हैं। उनके जीवन और आदर्श पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत करना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु का नाम सदैव अमर रहेगा और झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व, उनका जीवन दर्शन, त्याग और संघर्ष पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गांधीजी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य, विकसित देश और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व वाली दुनिया का सपना साकार किया जा सकता है।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31