Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पाक जलडमरूमध्य पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले नन्हे तैराक ईशांक सिंह को भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 02 मई । झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र में शनिवार को गर्व का माहौल देखने को मिला, जब नन्हे तैराक ईशांक सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके आवास पहुंचकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

7 साल की उम्र में रचा इतिहास

ईशांक सिंह ने महज 7 वर्ष की उम्र में भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। करीब 29 किलोमीटर लंबी इस दूरी को उन्होंने 9 घंटे 50 मिनट में पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“साहस और समर्पण की मिसाल”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इतनी कम उम्र में समुद्र जैसी चुनौतीपूर्ण दूरी को पार करना असाधारण साहस और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ईशांक की उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने उम्र कोई बाधा नहीं होती और यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

परिवार और प्रशिक्षकों की भूमिका सराही

आदित्य साहू ने ईशांक के माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईशांक आगे भी देश और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तलाइमन्नार से धनुषकोडी तक तय किया सफर

भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि ईशांक ने श्रीलंका के तलाइमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक का कठिन समुद्री मार्ग पार कर यह उपलब्धि हासिल की है। इसे खेल जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण बताया।

अन्य नेता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी नन्हे तैराक को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31