पश्चिमी सिंहभूम में पूर्व नक्सली की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Share

—गोइलकेरा के दुगुनिया गांव में वारदात, सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया गांव में भाकपा माओवादी से जुड़े रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा की पहचान
मृतक की पहचान 32 वर्षीय रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह पहले नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और जेल भी जा चुका था, लेकिन रिहा होने के बाद उसने संगठन में लौटने से इनकार कर दिया था।

घर से बुलाकर ले गए हमलावर
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात चार से पांच की संख्या में हथियारबंद लोग उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए। विरोध करने पर उसकी पत्नी को धमकाकर वापस भेज दिया गया।

सुनसान जगह पर बेरहमी से हत्या
हमलावर रमेश को घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर भी गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित शव को सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

सुबह मिला शव, गांव में हड़कंप
शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क पर पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी, नक्सली एंगल की पड़ताल
मामले पर अमित रेनू (पुलिस अधीक्षक) ने कहा कि हत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन यह नक्सली वारदात है या किसी अन्य कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इलाके में भय और तनाव का माहौल
घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031