पलामू में स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल की टक्कर, दो युवकों की मौत

Share

पलामू। मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर पिपरा कोनवाई में रविवार रात स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

वहीं घटना में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हो गया। मृतक की पहचान नुरू निवासी 28 वर्षीय भरत साव और 26 वर्षीय ब्यास यादव के रूप में हुई है। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पांकी के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिले। घटना पर दुख व्यक्त किया। प्रशासन से कार्रवाई और मुआवजा की मांग की।

जानकारी के अनुसार भरत रविवार दोपहर अपने भाई मनीष से मिलने सगालीम पेट्रोल पंप पर आया था। मनीष यहां काम करता है। भाई से मुलाकात करने के बाद भरत अपने साथी व्यास के साथ घर जा रहा था। पिपरा कोनवाई में सड़क किनारे मोटरसाइकिल लगाकर खड़े थे। इसी क्रम में एक स्कार्पियो ने दोनों को चपेट में ले लिया। स्कॉर्पियो के आगे बीएसएनल का बोर्ड लगा हुआ था। घटना के बाद स्कार्पियो सवार गाड़ी से निकलकर मौके से फरार हो गए। सभी पटना के रहने वाले बताए गए हैं। बाइक सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से एमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

पांकी थाना प्रभारी राकेश रंजन ने बताया कि घटना के समय कुल तीन लोग घायल थे, जिसमें स्कार्पियो का चालक भी घायल था। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों की ओर से बाइक सवार दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वाहन को घटना स्थल से लाकर थाना परिसर में रखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर जानकारी मिली है कि स्कार्पियो चालक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद फरार हो गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30