पलामू में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 175 SI-ASI का ट्रांसफर, राजेश रंजन बने तरहसी थाना प्रभारी

Share

पलामू, 13 जुलाई — जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 175 अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

तरहसी थाना प्रभारी के पद पर नई नियुक्ति

लंबे समय से खाली चल रहे तरहसी थाना प्रभारी के पद पर पांकी के पूर्व थाना प्रभारी राजेश रंजन की नियुक्ति की गई है।

निलंबन के बाद खाली था पद

उल्लेखनीय है कि तरहसी के पूर्व थाना प्रभारी आनंद राम को एक जब्त जेसीबी छोड़ने के मामले में कथित रूप से अवैध राशि मांगने के आरोप में निलंबित किया गया था। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की थी।

अन्य प्रमुख पोस्टिंग

एसआई चंद्रशेखर यादव को किशुनपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है, जो पहले मेदिनीनगर शहर थाना में पदस्थापित थे।
वहीं, बिरेन्द्र मेहता को दंगवार ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मेदिनीनगर यातायात प्रभारी के रूप में सहायक अवर निरीक्षक रुद्रानंद सरस को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पहले चैनपुर थाना में कार्यरत थे।

कानून-व्यवस्था सुधारने की पहल

एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि सभी अधिकारी पिछले दो वर्षों से विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट और अन्य शाखाओं में कार्यरत थे। जिले में विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031