Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष में वसूला 4191.55 करोड़ रुपये का राजस्व

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

  • विगत चार महीनों में हुआ इजाफा
  • राजस्व वसूली 103 प्रतिशत

पटना: परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित लक्ष्य 4070 करोड़ रुपये से काफी आगे निकलते हुए विभाग ने 4191.55 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। इस प्रकार लक्ष्य से 103 प्रतिशत राजस्व जुटाकर विभाग ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। विशेष रूप से विगत चार महीनों में राजस्व वसूली में लगातार सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे परिवहन मंत्री श्रवण कुमार की सक्रिय और दूरदर्शी भूमिका रही है।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे कि डीटीओ स्तर पर राजस्व वसूली में कड़ाई बरती जाए। उन्होंने विगत दिनों में काम में लापरवाही बरतने वाले कुल 40 अधिकारियों के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया था। इनमें डीटीओ, एडीटीओ, एमवीआई और ईएसआई स्तर के अधिकारी शामिल थे।

स्वयं चेक पोस्ट का निरीक्षण कर मंत्री ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →


साथ ही, बकाया राशि वसूलने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं चेक-पोस्टों का निरीक्षण किया और वहां राजस्व संग्रह की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कुमार ने फैंसी नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य परिवहन सेवाओं पर भी ध्यान देने पर जोर दिया, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिली और राजस्व में वृद्धि हुई।
मंत्री श्रवण कुमार ने ट्रैफिक उल्लंघनों पर सक्रियता से चालान अभियान चलाया गया, जो सीधे राजस्व में योगदान दे रही है। इसके साथ ही डीटीओ कार्यालयों में वाहन निबंधन की लंबित प्रक्रियाओं को काफी हद तक कम किया गया। इसके फलस्वरूप वाहन निबंधन और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

अच्छा काम करने वाले पदाधिकारी होंगे सम्मानित: मंत्री

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष की जिलेवार रिपोर्ट आने के पश्चात बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930