पतरातू में एक-47 से कोयला कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन दर्जन खोखे बरामद

Share

रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में अपराधियों ने कोयला कारोबारियों को एकबार फिर निशाना बनाया है। यहां एक-47 से फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी गई। बुधवार की देर रात पतरातू सौंदा बस्ती सरिया टोला में कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी वारदात स्थल से लगभग तीन दर्जन खोखे बरामद किए हैं। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के साथ-साथ पतरातू थाना प्रभारी, भुरकुंडा ओपी प्रभारी, बरकाकाना ओपी प्रभारी, भदानीनगर ओपी प्रभारी भी इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

एक-47 से कोयला कारोबारी के घर पर की गई फायरिंग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी उस इलाके में घुसे। सबसे पहले अपराधियों ने पंचू होटल के पास फायरिंग की। इसके बाद रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर लगभग एक दर्जन से अधिक गोलियां एक-47 से चलाई। यहां गोलीबारी करने के बाद अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू साव के घर को टारगेट किया। वहां भी एक-47 से ही एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गई। इस फायरिंग में घर के शीशे भी टूट गए। घटना के वक्त गजानंद साव उर्फ गज्जू साव और नीतीश कुमार अपने घर पर नहीं थे। घर पर केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। भागने के क्रम में अपराधियों ने रास्ते में स्थित संजय पान दुकान और रेलवे साइडिंग पतरातू के पास भी फायरिंग की।

पतरातू इलाके को दहलाने वाले चार अपराधी किसी गिरोह के सदस्य थे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। किसी भी आपराधिक गिरोह ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस रंगदारी से जोड़कर इस पूरे मामले को देख रही है। साथ ही अपराधियों की शिनाख्त के लिए इलाके से बाहर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार पहले भी अपराधियों के टारगेट रहे हैं। जनवरी 2023 में भुरकुंडा बाजार में ही गजानंद साव और गज्जू साव पर फायरिंग हुई थी। जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए निजी बॉडीगार्ड भी रख लिया था। मई 2024 में नीतीश कुमार के घर पर भी अपराधियों ने गोली चलाई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728