पटना ट्रैफिक अलर्ट: शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई रूट बंद, 8 बजे से 3 बजे तक लागू रहेगा प्लान

Share

पटना:गाँधी मैदान में 7 मई को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन के अनुसार डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर और जेपी गोलंबर समेत कई अहम स्थानों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

इसके अलावा पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, जबकि राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

बेली रोड और किदवईपुरी क्षेत्र में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, इमरजेंसी सेवाएं और पासधारी वाहनों को ही इन प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी।

प्रशासन की अपील:
शहरवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930