नौशीन खान बनीं जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष, 22 वार्ड सदस्यों ने भी लिया शपथ

Share

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सुबह करीब 10 बजे जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में अध्यक्ष नौशीन खान के साथ नगर परिषद के सभी 22 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिले के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ ही जुगसलाई नगर परिषद का नया बोर्ड औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने नगर परिषद क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपाध्यक्ष का चयन नगर परिषद के निर्वाचित वार्ड सदस्यों के बीच से ही किया जाएगा। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आज शाम चार बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि जुगसलाई नगर परिषद का नया उपाध्यक्ष कौन होगा। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को भी औपचारिक रूप से पद की शपथ दिलाई जाएगी।

पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं स्थानीय नागरिकों में नगर परिषद के नए बोर्ड के गठन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास और लंबे समय से लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा।

नगर परिषद की पहली आधिकारिक बैठक और आमसभा को जुगसलाई के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी मंच से शहर के विकास के लिए नई योजनाओं और रोडमैप पर ठोस चर्चा शुरू होगी, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031