नेशनल फेडरेशन कप में जमशेदपुर के मृत्युंजय पाठक ने दिखाया दम, बेंच प्रेस में स्वर्ण और डेडलिफ्ट में जीता पदक

Share

पूर्वी सिंहभूम, 25 अगस्त । पश्चिम बंगाल के कल्याणी में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप-2026 में जमशेदपुर के युवा पावरलिफ्टर मृत्युंजय पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने बेंच प्रेस स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि डेडलिफ्ट में तीसरे स्थान पर रहकर एक और पदक अपने नाम किया।

बेंच प्रेस में हासिल किया पहला स्थान

20 से 23 अगस्त तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से पावरलिफ्टरों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मृत्युंजय ने इक्विप्ड वर्ग में अपनी ताकत और तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन किया।

पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में इक्विप्ड और अनइक्विप्ड दोनों वर्गों में मुकाबले हुए।

एक साल से कर रहे पावरलिफ्टिंग का अभ्यास

मृत्युंजय जमशेदपुर के टाइटन फिटनेस यूनिसेक्स जिम में प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से वह नियमित रूप से पावरलिफ्टिंग का अभ्यास कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान वजन उठाने की क्षमता बढ़ाने के साथ तकनीक, अनुशासन और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उनकी दिनचर्या में शुद्ध शाकाहारी भोजन भी शामिल है, जिसे वह अपनी फिटनेस और प्रदर्शन का अहम हिस्सा मानते हैं।

परिवार और प्रशिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

मृत्युंजय ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, प्रशिक्षकों और टाइटन फिटनेस जिम के सहयोग के साथ लगातार किए गए अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि इस सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य

मृत्युंजय का अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। युवा खिलाड़ियों और पावरलिफ्टिंग के उभरते खिलाड़ियों को भी उनकी सफलता से प्रेरणा मिली है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031