नेपाल-भारत संबंधों को नई गति देने पर बनी सहमति, विदेश मंत्रियों के बीच अहम वार्ता

Share

– विदेश मंत्री शिशिर खनाल और एस. जयशंकर के बीच द्विपक्षीय वार्ता

काठमांडू, 06 जून। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच शनिवार को नई दिल्ली में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया और नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की।

वार्ता के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, सीमा पार संपर्क (कनेक्टिविटी), बुनियादी ढांचा विकास तथा लोगों के बीच पारंपरिक संबंधों को और मजबूत बनाने के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने नेपाल और भारत के बीच मौजूद ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में क्षेत्रीय सहयोग, आपसी हितों से जुड़े मुद्दों तथा विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने चल रही द्विपक्षीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक को नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम माना जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा भारतीय जनता पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख विजय चौथाइवाले से भी मुलाकात की थी।

कूटनीतिक हलकों में इस वार्ता को नेपाल-भारत के बीच उच्चस्तरीय संवाद को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने भविष्य में भी नियमित राजनीतिक एवं कूटनीतिक संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031