Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे शामिल, क्यों माना जा रहा खास?

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

आज नीतीश कैबिनेट की बैठक होने वाली है. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे. आज की यह मीटिंग खास इसलिए जानी जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो सकती है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक आज (बुधवार) होने वाली है. मुख्य सचिवालय में यह बैठक होगी. इससे पहले फरवरी महीने में नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई जरूरी एजेंडे पर मुहर लगाई गई थी. इसके बाद कोई बैठक नहीं हुई. अब लगभग डेढ़ महीने के बाद यह मीटिंग होने वाली है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आज की बैठक हो सकती है खास

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कैबिनेट की आज की बैठक आखिरी हो सकती है. साथ ही लंबे समय के बाद मीटिंग होने से आज भी कई अहम एजेंडे पर मुहर लग सकती है. इसी वजह से यह बैठक खास भी मानी जा रही है. इसमें बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा सभी मंत्री मौजूद रहेंगे. ऐसे में कौन-कौन से एजेंडे पर आज मुहर लगेगी, इसका इंतजार किया जा रहा है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य की शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. अब 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य की शपथ लेंगे. इसके लिए वे 9 अप्रैल को दिल्ली जायेंगे. 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात दिल्ली में एनडीए के कई आला नेताओं से होगी. इसमें ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होने की संभावना है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

14 अप्रैल के बाद नई सरकार के गठन की चर्चा

इसके साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि सीएम नीतीश कुमार 11 अप्रैल को पटना लौट आयेंगे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि बिहार में 14 अप्रैल के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. इसके पहले एनडीए विधायक दल की बैठक भी हो सकती है. यह भी कहा जा रहा है कि 16 अप्रैल के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है.

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031