नीतीश कुमार का प्लान सेट!शपथ से इस्तीफा तक पुरी टाईमलाइन तय,बिहार में जल्द सत्ता परिवर्तन के संकेत ।

Share

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री के अगले कुछ दिनों का पूरा कार्यक्रम सामने आया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में नई सरकार का गठन एक हफ्ते के भीतर हो सकता है।
10 अप्रैल: राज्यसभा की शपथ
सूत्रों के मुताबिक, 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। खास बात यह है कि उस दिन बिहार से केवल वही शपथ ले सकते हैं, जबकि अन्य नेताओं का शपथ ग्रहण बाद में होगा।
11 अप्रैल: पटना वापसी और बड़ा फैसला
शपथ के अगले ही दिन 11 अप्रैल को वे पटना लौटेंगे। इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें वे मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद वे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे।
दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक
इस पूरे घटनाक्रम के बीच 10 अप्रैल को दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश स्तर के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं, जिनमें और प्रमुख हैं।
अन्य नेताओं का शपथ कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष , केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता 16 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे।
कैबिनेट की अंतिम बैठक संभव
इसी बीच 8 अप्रैल को की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक भी होने की चर्चा है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

पूरी टाइमलाइन को देखें तो साफ है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार है। अब सबकी नजरें भाजपा की बैठक और नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31