निरसा में अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार; कई राज्यों में वारदात कबूली

Share

दीपानकर

निरसा (धनबाद): निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने शनिवार को पुलिस अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसडीपीओ ने बताया कि 22 अप्रैल को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह डिप कोलियरी स्थित एक बंद क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने घर में घुसकर तीन अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। इस संबंध में गृहस्वामी किशोर कुमार सिंह ने चिरकुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। गुप्त सूचना के आधार पर चिरकुंडा 3 नंबर चढ़ाई के पास जांच अभियान के दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने इलाके में कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल औजार, आभूषण और नगदी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने धनबाद, झरिया, सुमादडीह, बोकारो और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया समेत करीब 40–50 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी चोरी की पाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आफताब अंसारी उर्फ पकड़ू, सद्दाम अंसारी (दोनों जोड़ापोखर थाना क्षेत्र, धनबाद) और नसीम अंसारी (आसनसोल निवासी) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ लगभग तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये पहले भी जेल जा चुके हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930