नितिन नवीन का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गौरव का क्षण: राजीव प्रताप रूडी

Share

सारण। अमनौर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक नेतृत्व में हुए बदलाव और बिहार के नेता नितिन नवीन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। अमनौर स्थित अपने निजी आवास पर साेमवार काे आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रूडी ने इसे बिहार के बढ़ते राजनैतिक कद का परिचायक बताया।

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद रूडी ने कहा कि नितिन नवीन का भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और भविष्य में पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नामांकन होना केवल पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर देते हुए कहा मैं इस विषय को केवल बिहार तक सीमित नहीं रखूंगा क्योंकि अब वे पूरे देश के नेता हैं। दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के शीर्ष पद पर एक बिहारी चेहरे का होना हमारी राजनैतिक ख्याति को वैश्विक स्तर पर पुनर्जीवित करता है।

रूडी ने नितिन नवीन के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उनका इस क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय में नितिन नवीन छपरा शहर के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और उन्होंने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रूडी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उनका ‘वन-टू-वन’ संवाद हमेशा से प्रभावी रहा है।

सांसद ने प्रधानमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा आगामी पांच वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि देश को एक ऐसे ऊर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता थी जो जमीनी हकीकत को समझता हो।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031