Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निकाय चुनाव से पहले पलामू में सियासी धमाका: पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह समर्थकों संग झामुमो में शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। निकाय चुनाव से पहले पलामू जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को राजनीतिक मजबूती मिली है। मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी का दामन थामा। विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नए सदस्यों को झामुमो का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर विनोद पाण्डेय ने कहा कि झामुमो एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो राज्य के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के हक-अधिकार की निरंतर लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस), आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो. फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार और रौशन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम में पलामू जिले से झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31