नालंदा में विकास की बौछार: समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिया 810 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Share

बिहारशरीफ। मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज गुरुवार को अपने गृह जिला नालंदा के दौरे पर आगमन हुआ।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा, वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियों के साथ सजग दिखे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने नालंदा को 810 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर की सूरत बदली नजर आ रही थी। प्रमुख सड़कों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया गया है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से बिहारशरीफ पहुंचें। उनके लिए नालंदा कॉलेज और सोगरा हाई स्कूल मैदान में विशेष हेलीपैड बनाए गए थे। यहां से वे सड़क मार्ग से पुराना रांची रोड गये, जहां एलआईसी भवन से सोगरा कॉलेज मोड़ तक बने स्मार्ट सिटी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके बाद मुख्यमंत्री कोसुक गांव के समीप पंचाने नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे दीपनगर स्टेडियम पहुंचें, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री 316 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 110 योजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही 494 करोड़ रुपये की 106 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सरमेरा में प्रस्तावित कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, विभिन्न नगर निकायों की विकास योजनाएं, पंचायत सरकार भवन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्कूल, जीविका भवन और खेल मैदान शामिल हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम के बाद वे स्टेडियम परिसर में बने अस्थायी सभागार में जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लिया।मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखी। जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर शहर के संवेदनशील इलाकों को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया था। वहीं दीपनगर स्टेडियम, रिवर फ्रंट और फ्लाईओवर क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर ड्रोन सहित सभी उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया था।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। रांची रोड, अस्पताल मोड़ और कचहरी मोड़ जैसे क्षेत्रों में सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था। बाहरी वाहनों के लिए रहुई मोड़ और कारगिल बस स्टैंड समेत पांच स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए गए थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031