Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नालंदा में NIA की बड़ी रेड, सुबह 4 बजे 10 गाड़ियों से पहुंची टीम, 6 ठिकानों पर छापेमारी, गन हाउस जांच जारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार के नालंदा जिले में सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब 4 बजे NIA की टीम 10 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहारशरीफ स्थित गन हाउस पर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस भी शामिल रही।

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 6 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। इनमें बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र, चीकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव और हिलसा के राममूर्ति नगर शामिल हैं। इन ठिकानों का संबंध सत्येंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति से बताया जा रहा है, जिसका नाम हथियारों की खरीद-फरोख्त में सामने आया है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान NIA की टीम गन हाउस के दस्तावेजों और हथियारों के स्टॉक की बारीकी से जांच कर रही है। दुकान में मौजूद हथियारों के नंबर, लाइसेंस और रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। साथ ही पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जा रही है, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे और सबूत सुरक्षित रह सकें।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, तस्करी और इससे जुड़े बड़े नेटवर्क तक पहुंचने के उद्देश्य से की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर तो सक्रिय नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस बड़े ऑपरेशन के लिए करीब 100 पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने सुबह-सुबह सभी चिन्हित ठिकानों की घेराबंदी कर दी। खास बात यह रही कि इस रेड की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी पहले से नहीं दी गई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले 4 दिसंबर 2025 को भी NIA ने नालंदा में दो ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहीं जून 2025 में पुलिस और STF ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल इस ताजा छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031