Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवादा में युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नवादा। बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूनीपुर गांव के बधार में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान समीपवर्ती कुमारहुआ गांव निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। शनिवार सुबह जब घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज यादव शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते रहे, पर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि रूनीपुर बधार में कुम्हरुआ गांव के रास्ते मे पल के पास उसका शव पड़ा हुआ है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि युवक के शरीर पर चाकू के कई घाव थे, जिससे स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। आंख निकाली गई थी तथा चेहरे को चाकू से गोदकर विकृत कर दिया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार और अकबरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक हत्या में प्रयुक्त हथियार और आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ग्रामीणों का कहना है कि रूनीपुर गांव के इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मनोज यादव अक्सर शराब पीने के लिए इसी इलाके में आता-जाता था। ग्रामीणों का अनुमान है कि हत्या का संबंध शराब कारोबार से जुड़े विवाद या आपसी कहासुनी से हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गांव की महादलित टोला और आसपास के इलाकों में अवैध शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। शराब कारोबारियों का जमावड़ा यहां आम बात हो गई है, जिससे आपराधिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930