Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवादा में डॉक्टर हत्याकांड पर सवाल, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नवादा। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडीहारी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के ही रहने वाले ग्रामीण चिकित्सक अशोक मिस्त्री की गला रेतकर और उसके बाद जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शनिवार तक पुलिस को इस जघन्य हत्याकांड के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

मृतक गोडीहारी गांव निवासी अशोक मिस्त्री कोसी गांव में पिछले करीब दस वर्षों से क्लीनिक खोलकर ग्रामीणों का इलाज कर रहे थे।मृतक के पिता राजेंद्र मिस्त्री ने बताया कि अशोक रोज की तरह गुरुवार को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शुक्रवार को खोजबीन तेज की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शुक्रवार की दोपहर परिजन को सूचना मिली कि गांव से दूर के खेत मे एक अधजली लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।राजेंद्र मिस्त्री के अनुसार, उनके बेटे का सिर धड़ से अलग था और शव को जलाने की कोशिश की गई थी। यह दृश्य इतना भयावह था कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान भी शरीर पर गहरी चोटों और जलाए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मृतक के पिता राजेंद्र मिस्त्री ने साफ शब्दों में कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सीधा-सादा और मिलनसार व्यक्ति था, जो केवल मरीजों की सेवा करता था। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति की इस तरह बेरहमी से हत्या किया जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। इस वारदात ने उनके परिवार को अंदर से तोड़ कर रख दिया है।

इस मामले में नवादा के एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल का गठन किया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इधर, इस नृशंस हत्या के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में आज तक इस तरह की वीभत्स हत्या की घटना नहीं हुई थी। लोगों में डर के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031