नवादा में SIT ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Share

नवादा :  बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आई है. जिले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने साइबर अपराधियों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ने 3 साइबर अपराधियों को दबोचा है.

यह मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भवानी बीघा गांव का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. टीम ने मौके से तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा है.

SIT टीम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लोगों से फाइनेंस और लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करते थे. इनके कब्जे से दो स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल, और एक ATM कार्ड बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपी हैं:

       1.    राजीव कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता अरुण कुमार – निवासी भवानी बीघा, वर्सीलिगंज

       2.    राकेश कुमार, उम्र 33 वर्ष, पिता सिद्धेश्वर प्रसाद – भवानी बीघा, वर्सीलिगंज

       3.    पिंटू कुमार, उम्र 35 वर्ष, पिता सिद्धेश्वर प्रसाद – वही पता

पुलिस की स्पेशल टीम में साइबर थाना नवादा और SIT टीम के कई अधिकारी शामिल थे. सभी आरोपियों पर IPC की कई गंभीर धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930