Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर निगम चुनाव पर सियासत तेज, झामुमो ने आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप की मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अन्य राजनीतिक दलों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो को छोड़कर कई राजनीतिक दल, विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, अपने प्रचार वाहनों और पोस्टरों में चुनाव चिह्न के साथ बड़े नेताओं की तस्वीरों का उपयोग कर रहे हैं, जो चुनाव नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मेयर प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए बैनर और पोस्टरों में आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणियां भी की गई हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंताजनक है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा दलीय चेतना के साथ चुनाव लड़ने में विश्वास रखता है, न कि चुनाव चिह्नों और प्रतीकों के दुरुपयोग के माध्यम से। उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही नई नगर सरकार बनने वाली है और इस दौरान चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि नगर निकायों के विकास के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नगर विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अनुरूप यदि नगर निगम में सकारात्मक जनादेश मिलता है, तो शहर के विकास को और गति मिलेगी और समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने मतदाताओं से अपने मतदान अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जब चुनाव नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आ रहे हैं, तब झामुमो ने जनता को जागरूक करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रेस वार्ता आयोजित की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031