धनबाद छिनतई कांड का खुलासा: चार अपराधी गिरफ्तार; बाइक, लैपटॉप और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Share

धनबाद। झारखंड के धनबाद में गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने जामताड़ा निवासी युवक से बाइक, लैपटॉप, मोबाइल और नकदी छीनने के बाद फिरौती भी मांगी थी।

फिरौती मांगने तक पहुंचा मामला

नगर पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना साहेबगंज रोड स्थित अपना अस्पताल के पास हुई। जामताड़ा के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी को 6-7 अपराधियों ने घेर लिया। पहले बाइक की किस्त फेल होने का बहाना बनाकर उसे रोका गया, फिर उसकी बाइक, लैपटॉप, मोबाइल और 22 हजार रुपये नकद छीन लिए गए।

वारदात के बाद अपराधियों ने छीने गए सामान लौटाने के बदले पीड़ित से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी और 4 मई को रकम देने का दबाव बनाया।

जाल बिछाकर पुलिस ने दबोचा

पीड़ित की सूचना पर गोविंदपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में रेहान अंसारी, फरदीन अंसारी, राजू अंसारी और जावेद अंसारी शामिल हैं।

कार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक हुंडई i20, तीन बाइक, छीना गया लैपटॉप, सात मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही इस वारदात में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है और पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930