दुमका में नौवीं की आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Share

—स्कूल से लौटने के बाद गाय खोलने गई थी छात्रा, देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने शुरू की तलाश; पुलिस जांच में जुटी

दुमका, 10 अक्टूबर। झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

स्कूल से लौटने के बाद गाय खोलने गई थी छात्रा

परिजनों के अनुसार, नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौटी थी। घर पर खाना खाने के बाद वह रोजाना की तरह गाय खोलने के लिए मैदान और खेतों की ओर गई थी।

कुछ देर बाद गाय अकेले घर लौट आई, लेकिन छात्रा वापस नहीं पहुंची। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

ग्रामीणों के साथ तलाश के दौरान मिला शव

छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश अभियान चलाया गया।

इसी दौरान गांव के पास झाड़ियों में छात्रा का शव मिला। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और डीएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है। छात्रा की मौत के कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी

थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल दुष्कर्म और हत्या की आशंका को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031