दुमका: प्रेम-प्रसंग में चाकूबाजी, एक किशोर की मौत

Share

दुमका। चाकूबाजी की घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक किशोर और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए है।

यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास गुरुवार देर रात में घटी। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से दो किशोर डेविड और लखींद्र एक किशोरी के साथ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोका चाकू से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने किशोरी को जबरन बाइक से उतारने की कोशिश की। इसका विरोध लखींद्र और डेविड ने किया। जिससे नाराज होकर आरोपितों ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया।इस हमले में किशोरी सहित दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद देर रात तीनों घायलों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने लखींद्र को मृत घोषित कर दिया।जबकि किशोरी और डेविड का इलाज अस्पताल में जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच घायलों से घटना की जानकारी लेते हुए जांच में जुटी गई है । पुलिस सूत्रों की माने तो घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। हमला किशोरी के परिजनों ने किया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30