Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल्ली में बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार; ISI और अंडरवर्ल्ड लिंक का खुलासा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

हथियार और विस्फोटक बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इनका मकसद दिल्ली में बड़े हमले को अंजाम देना था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महत्वपूर्ण ठिकाने थे निशाने पर

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपितों को राजधानी के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

गुप्त अभियान से खुलासा

सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त अभियान चलाकर इस पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तार

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के संपर्क में थे। इनकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी।

जांच जारी

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपितों ने साजिश को किस स्तर तक पहुंचाया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस मामले में स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त आज शाम 4 बजे विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031