दिल्ली दौरा छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, मेदांता पहुंच घायलों का जाना हाल

Share

पटना: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद बिहार सरकार ने घायलों के इलाज को लेकर त्वरित कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत अपनी दिल्ली यात्रा बीच में छोड़कर पटना लौटे और सीधे जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायलों का हालचाल जाना।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि के साथ अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

निशांत ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर अग्निकांड में घायल सभी मरीजों के इलाज का पूरा खर्च बिहार सरकार वहन करेगी। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और किसी भी मरीज को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपचार से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी भी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930