थाने में युवक की पिटाई का VIDEO वायरल, मचा हड़कंप; गिरिडीह नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह लाइन क्लोज

Share

गिरिडीह, 09 सितंबर। गिरिडीह नगर थाना में युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

बताया जा रहा है कि 7 सितंबर की रात नगर थाना परिसर में एक युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और थाने में युवक के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे थे।

वरीय अधिकारियों ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। इसी क्रम में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज करने का आदेश दिया।

जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

हालांकि, पूरे मामले की वास्तविकता क्या है और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कौन है, इसे लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रही घटना के परिस्थितियों और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031