तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में ली शपथ

Share

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को शपथ ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने तरनजीत सिंह संधू को लोक निवास में आयोजित समारोह में दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई। इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रही।

तरनजीत सिंह संधू ने विनय कुमार सक्सेना का स्थान लिया। विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ लेने से पहले आज तरनजीत सिंह संधू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच लोक सेवा एवं शासन से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने पांच मार्च वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया था। वे श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत रह चुके हैं।

तरनजीत सिंह संधू का जन्म 23 जनवरी 1963 को पंजाब में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लॉरेंस स्कूल सनावर से पूरी की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में बीए की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमए की डिग्री हासिल की।

शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल संधु की उपस्थिति में मीडिया से कहा कि वे उपराज्यपाल का स्वागत करती हैं। आप दिल्ली को और भी तेजी से बढ़ाने के लिए यहां आए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी उपस्थिति से दिल्ली की प्रगति में और तेजी आएगी। दिल्ली की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से निकाला जाएगा। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार निर्देशों के अनुसार कार्य करेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031