टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के बेहतर इलाज के लिए आगे आए सरयू राय, मरीज की हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Share

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि झुलसी बच्ची मेहंदी के इलाज में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इलाज तब तक जारी रहेगा, जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती।

इलाज में नहीं होगी कोई बाधा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरयू राय ने लिखा कि मनबढ़ शोहदों द्वारा खौलती चाय फेंके जाने से गंभीर रूप से झुलसी मेहंदी के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत बिल बकाया रहने पर भी इलाज जारी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बकाया इलाज खर्च की व्यवस्था वह स्वयं करेंगे।

घटना के तुरंत बाद की पहल

घटना के अगले ही दिन सरयू राय ने अपने प्रतिनिधियों को टाटा मेन हॉस्पिटल भेजकर बच्ची के इलाज की स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार अस्पताल पहुंचे और इलाज से संबंधित जानकारी ली।

मानवीय पहल की सराहना

यह पहला अवसर नहीं है जब सरयू राय का संवेदनशील और मानवीय पक्ष सामने आया है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे धर्म, जाति और विचारधारा से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। उनकी इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031