Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड वुशु टीम 34वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने जयपुर रवाना, 34 खिलाड़ी दल में शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची : जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रांगण में 14 से 19 जून 2025 तक आयोजित होने जा रही 34वीं सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की वुशु टीम शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना हो गई।

16 महिला और 18 पुरुष खिलाड़ी दल में शामिल
इस बार झारखंड दल में कुल 34 खिलाड़ी (16 महिला एवं 18 पुरुष) शामिल हैं। टीम के साथ एक कोच और एक मैनेजर भी रवाना हुए हैं। झारखंड वुशु एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया था।वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, सेना और अर्धसैनिक बलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेशनल जज विमला टोप्पो निर्णायक मंडली में शामिल
झारखंड की ओर से नेशनल जज विमला टोप्पो को प्रतियोगिता में तकनीकी ऑफिसियल के रूप में नियुक्त किया गया है।

चंचल भट्टाचार्य बनाए गए ऑब्जर्वर
वहीं, रांची यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और झारखंड वुशु एसोसिएशन के चेयरमैन श्री चंचल भट्टाचार्य को वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस प्रतियोगिता के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों और खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में प्रो. मुकुंद मेहता, डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ी अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुंजय कुमार राय और शिवेंद्र दुबे शामिल हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31