Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में मौसम का करवट, आठ जिलों में 3-4 फरवरी को बारिश और ठंड की वापसी का अलर्ट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के आठ जिलों में तीन और चार फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी।

मौसम विभाग के अनुसार, तीन फरवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा) में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं चार फरवरी को दक्षिणी जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां) में बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रहा है। इसके अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कुहासा छाने की संभावना है, जबकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो सकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवा चलती रही, जिससे लोगों को दिनभर ठंड का अहसास होता रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री, जमशेदपुर में 29.5 और 16.2 डिग्री, डालटेनगंज में 28.8 और 11.6 डिग्री, बोकारो में 27.5 और 15.1 डिग्री, चाईबासा में 30.8 डिग्री और 14.6 डिग्री, खूंटी में 28 और 12.8 डिग्री, लोहरदगा में 27.4 डिग्री और 13.5 डिग्री, लातेहार में 22.8 और 11.9 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूगनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930