झारखंड में पहली बार होगी मैट्रिक-इंटर की विशेष परीक्षा, जैक ने जारी किया कार्यक्रम

Share

रांची, 22 जून। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) राज्य में पहली बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परिषद ने वर्ष 2026 की इंप्रूवमेंट (समुन्नत), कंपार्टमेंटल (संपूरक) और विशेष परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जैक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण तथा आवेदन जमा करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन होगा आवेदन

इच्छुक छात्र-छात्राएं जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूर्व में जारी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पूरी की जाएगी।

इंप्रूवमेंट परीक्षा में विषय चुनने की स्वतंत्रता

जैक ने इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए विषयों की कोई अनिवार्यता नहीं रखी है। विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं या केवल उन्हीं विषयों में शामिल हो सकते हैं, जिनके अंकों में सुधार करना चाहते हैं।

इस व्यवस्था से छात्रों को अपने परिणाम बेहतर बनाने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने के कारण कई खिलाड़ी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।

जानकारी के अनुसार, अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय फुटबॉल एवं हॉकी टीमों के लिए चयनित कुछ विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई थी। इसे देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जैक को ऐसे छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था।

विभागीय निर्देश के बाद पहली बार इस तरह की विशेष परीक्षा कराई जा रही है।

हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में लगभग 20 हजार विद्यार्थी असफल हुए थे, जबकि करीब 1800 छात्र आवेदन करने के बावजूद परीक्षा नहीं दे सके थे।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 26 हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। इनमें विज्ञान संकाय के करीब 15 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं।

विशेष, संपूरक और इंप्रूवमेंट परीक्षा के आयोजन से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने और बेहतर परिणाम हासिल करने का अवसर मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30