झारखंड में चुनावी तैयारी तेज, वोटर मैपिंग में बड़ी प्रगति, 75.19% कार्य पूरा, 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य

Share

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी के तहत मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया तेजी से जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि अब तक 75.19 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है।

1.99 करोड़ से अधिक मतदाताओं की मैपिंग

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य किया गया है। यह अभियान 15 जून तक जारी रहेगा और इसे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची जारी

23 मई से अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर सर्चेबल फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है, जिससे अभियान को और गति मिली है।

एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मैपिंग

अन-मैप्ड सूची जारी होने के बाद पिछले एक सप्ताह में ही 5 लाख 14 हजार 546 मतदाताओं की मैपिंग की गई है, जो अभियान की तेज प्रगति को दर्शाता है।

धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों पर फोकस

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मैपिंग की गति धीमी है, वहां विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

बीएलओ के कार्य की होगी समीक्षा

बैठक में उन बीएलओ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी, जिनके क्षेत्रों में मैपिंग का प्रतिशत कम है। साथ ही, उन्हें आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील की है कि जिन मतदाताओं का नाम अभी तक मैप नहीं हुआ है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आगामी मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और अद्यतन बनाई जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031