Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड पुलिस का नया अभियान : ग्राम सभा के जरिए गांव-गांव सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पुलिस-जन संवाद बढ़ाने के लिए हर 10 से 15 दिन पर गांवों में होगी बैठक

रांची : झारखंड में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय अब ग्राम सभा के माध्यम से गांव-गांव पुलिस-जन संवाद अभियान चलाने जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अभियान के तहत वरीय पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी प्रत्येक 10 से 15 दिनों के अंतराल पर ग्राम सभाओं में शामिल होंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शुरू हुई तैयारी

हाल ही में आयोजित विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांव स्तर पर पुलिस और आम लोगों के बीच नियमित संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया था। सरकार का मानना है कि इससे पुलिस और ग्रामीणों के संबंध मजबूत होंगे और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस योजना को लागू करने की तैयारी तेज कर दी है।

तैयार किया जा रहा है SOP

राज्य के सभी थाना और ओपी स्तर पर इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया जा रहा है। इसमें ग्राम सभा की प्रक्रिया, पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां और संवाद के तौर-तरीकों को स्पष्ट किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ग्रामीण सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे अपनी बात

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही अपराध, अवैध गतिविधियों और आपराधिक गिरोहों से जुड़ी सूचनाएं भी समय रहते पुलिस को मिल सकेंगी, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

अधिकारियों का कहना है कि इससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।

पुलिसकर्मियों को बनाया जाएगा अधिक संवेदनशील

सरकार ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार और कार्यशैली में सुधार पर भी विशेष जोर दिया है। अधिकारियों को अधिक संवेदनशील और जनोन्मुखी बनाने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इंटरनेट मीडिया के दौर में किसी भी घटना की जानकारी तेजी से फैलती है, इसलिए पुलिस की सकारात्मक छवि और अच्छे कार्यों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

डायल-112 और हेल्पलाइन नंबरों का होगा प्रचार

राज्यभर में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। डायल-112 सेवा का प्रचार ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य माध्यमों से किया जाएगा। लोगों को समय-समय पर मैसेज भेजकर भी जागरूक किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों में भी पहुंचेगी पुलिस

योजना के तहत वरीय पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी स्कूलों और कॉलेजों का नियमित दौरा करेंगे। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी, ताकि युवाओं और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बन सके और वे कानून-व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग कर सकें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031