झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, समय के साथ लोगों की बढ़ रही है भीड़

Share

रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।। झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। मतदान शाम 5:00 तक चलेगा। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि राज्य के 4307 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इसमें 2134 संवेदनशील केंद्र और 896 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। अभी तक कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं है।

पुरुष मतदाताओं की संख्या 22 11 781 और महिला मतदाताओं की संख्या 2131370 है। थर्ड जेंडर 144 मतदाता हैं। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं 5562 उम्मीदवार वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सभी 6124 उम्मीदवार का राजनीतिक भविष्य शाम पांच बजे 8608 मतपेटियों में कैद हो जाएगा। इस बार राज्य के नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में चुनाव हो रहा है। मेयर और अध्यक्ष के 48 पदों तथा वार्ड पार्षद के 1042 पदों के लिए मतदान चल रहा। वहीं 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि तीन वार्डो में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राज्य सरकार ने मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मतगणना 27 फरवरी को होगी।

यह चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है, यानी उम्मीदवार किसी पार्टी के सिंबल पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर मैदान में हैं। मतदाता मेयर और पार्षद दोनों पदों के लिए वोट डालेंगे। मेयर के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर दिया जा रहा है, जबकि पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर इस्तेमाल हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार नोटा का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

राजधानी के कई इलाकों मोरहाबादी, हरमू, डोरंडा, बरियातू और हिंदपीढ़ी में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी गई. पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह है. मतदाताओं का कहना है कि लंबे समय से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ी थी. सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कई मतदाताओं ने कहा कि वे शहर के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। अब वोटिंग प्रतिशत भी आने लगा है।

रांची नगर निकाय चुनाव में पहले दो घंटे में 7.28% हुआ मतदान, जिला निर्वाचन कार्यालय ने दी जानकारी

पहले दो घंटे में करीब 12% हुआ मतदान, आयोग से मिली जानकारी,

पाकुड़ मतदान प्रतिशत: 12.41

देवघर नगर निगम क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत मतदान हुआ

मधुपुर 9 बजे तक 10.20 प्रतिशत

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 5.73% मतदान हुए

चिरकुंडा नगर परिषद में सुबह 9 बजे तक 7.24% मतदान हुए.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031