झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Share

गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात गिरिडीह स्थित अपने आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन और समर्थक उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया था और स्कूलों में कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद उनके निधन की खबर सामने आई।

मंत्री के निधन की खबर फैलते ही गिरिडीह के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचने लगे।

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से जुड़े मंत्री थे। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा है।

फिलहाल उनके निधन के कारणों को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी और परिवार की ओर से बयान का इंतजार है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930