Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों की घेराबंदी, गुफा में छिपे आतंकवादियों पर अंतिम प्रहार की तैयारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक प्राकृतिक गुफा में छुपे जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों पर सुरक्षा बल अंतिम हमले की तैयारी कर रहे हैं। रात भर किसी भी प्रकार की गोलीबारी की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे रामनगर के जाफर वन क्षेत्र में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त तलाशी टीमों ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाया। इसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक आतंकवादी घायल हो गया लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा में घुसने में सफल रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे दोनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश की सुरक्षा बलों की कार्रवाई ने उन्हें दोबारा गुफा में घुसने पर मजबूर कर दिया। पैराट्रूपर्स और डॉग स्क्वाड सहित सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए तुरंत भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि रात भर कोई गोलीबारी नहीं हुई और सुरक्षा बलों ने ड्रोन की मदद से इलाके, खासकर गुफा के आसपास कड़ी निगरानी रखी। उन्होंने कहा कि गुफा में छुपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए अंतिम हमला करने की तैयारी चल रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ऑपरेशन ‘किया’ शुरू किया गया

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इंटेलिजेंस आधारित संयुक्त ऑपरेशन के तहत CIF डेल्टा के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में ऑपरेशन ‘किया’ शुरू किया है। इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और मुठभेड़ जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

23 जनवरी: जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 23 जनवरी को सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया था। आतंकियों की तलाश में पिछले एक हफ्ते से ऑपरेशन चल रहा था। उस्मान पिछले 2 साल से अन्य आतंकवादियों के साथ डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था। एनकाउंटर की साइट से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031