जमशेदपुर में शादी से पहले बड़ी वारदात, चोरों ने बेहोश कर उड़ाए गहने और नकदी

Share

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर-3 स्थित हरि मंदिर के पास सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने सुरेश गोप के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकद रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ जब परिवार के लोग नींद से जगे और घर में बिखरे सामान के साथ अलमारी टूटी हुई पाई।

पीड़ित सुरेश गोप के अनुसार, रात करीब एक बजे के आसपास चोर घर में घुसे। उस समय परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर में घुसने के बाद बेहोशी वाला स्प्रे का इस्तेमाल किया,जिससे किसी की नींद नहीं खुली और वे आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि आगामी 3 मई को बेटी की शादी होनी है, जिसके लिए घर में जेवरात और करीब 70 हजार रुपये नगद रखे गए थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सभी कीमती सामान को चोरी कर लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। इधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930